निम्नलिखित में से कौन-सा अनुसंधान का सर्वोत्तम वर्णन करता है?
(A) A scientific process of collecting and analyzing data
(आँकड़ों को एकत्रित एवं विश्लेषण करने की वैज्ञानिक प्रक्रिया)
(B) Random opinion gathering (यादृच्छिक राय एकत्र करना)
(C) Summary writing (सारांश लेखन)
(D) Internet browsing (इंटरनेट ब्राउज़िंग)
✅ Correct Answer / सही उत्तर: (A)
Q-2. The word “Research” is derived from which language?
‘Research’ शब्द किस भाषा से लिया गया है?
(A) Latin (लैटिन)
(B) French (फ्रेंच)
(C) Greek (ग्रीक)
(D) German (जर्मन)
✅ Correct Answer / सही उत्तर: (B) French / फ्रेंच
Q-3. The final step in the research process is:
अनुसंधान प्रक्रिया का अंतिम चरण है:
(A) Forming hypothesis (परिकल्पना निर्माण)
(B) Report writing (रिपोर्ट लेखन)
(C) Literature review (साहित्य समीक्षा)
(D) Data analysis (आँकड़ा विश्लेषण)
✅ Correct Answer / सही उत्तर: (B) रिपोर्ट लेखन
Q-4. What is the main focus of a systematic literature review?
सिस्टेमैटिक साहित्य समीक्षा का मुख्य उद्देश्य क्या है?
(A) Random selection (यादृच्छिक चयन)
(B) Selection and analysis using a specific method
(विशिष्ट विधि द्वारा चयन एवं विश्लेषण)
(C) Contents only (केवल विषय-वस्तु)
(D) Personal opinion (व्यक्तिगत मत)
✅ Correct Answer / सही उत्तर: (B)
Q-5. What is “Shodh Ganga”?
‘शोध गंगा’ क्या है?
(A) Software (सॉफ्टवेयर)
(B) Online repository of Indian dissertations
(भारतीय शोध प्रबंधों का ऑनलाइन भंडार)
(C) Data analysis tool (डेटा विश्लेषण उपकरण)
(D) Reference style (संदर्भ शैली)
✅ Correct Answer / सही उत्तर: (B)
Q-6. उद्धरण (Citation) के लिए सबसे अधिक प्रचलित शैली कौन-सी है?
(A) MLA
(B) Harvard
(C) APA
(D) Chicago
✅ सही उत्तर: (C) APA
Q-7. पी-एच.डी. डिग्री के लिए लक्षित शोध समस्या कौन-सी हो सकती है?
(A) वर्तमान में मानवता द्वारा सामना की जा रही समस्या
(B) भविष्य में आने वाली समस्या, जो वर्तमान में गंभीर न हो
(C) अतीत में हल की गई समस्या, जिसे अधिक कुशल, विश्वसनीय एवं वैश्विक स्तर पर पुनः हल करने की आवश्यकता हो
(D) उपर्युक्त में से कोई भी एक
✅ सही उत्तर: (D) उपर्युक्त में से कोई भी एक
Q-8. पी-एच.डी. शोध प्रबंध के लिए समस्या से संबंधित लगभग सभी पूर्व शोध निष्कर्षों की समीक्षा करना क्यों आवश्यक है?
(A) ताकि शोध कार्य पहले से किए गए कार्य की पुनरावृत्ति न हो
(B) ताकि शोध को वर्तमान ज्ञान की सीमाओं के संदर्भ में परिभाषित किया जा सके
(C) अध्ययन में प्रयुक्त लोगों के प्रकार को स्पष्ट करने तथा अध्ययन को मानक प्रारूप में प्रस्तुत करने के लिए
(D) उपर्युक्त सभी
✅ सही उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी
Q-9. एक सुव्यवस्थित (Well-defined) शोध समस्या किसमें सहायता करती है?
(A) अध्ययन की सीमा को स्पष्ट करने में
(B) कार्यविधि निर्धारित करने और शोध प्रक्रिया को दिशा देने में
(C) शोध प्रक्रिया के चयन में
(D) उपर्युक्त सभी
✅ सही उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी
Q-10. शोध अभिकल्प (Research Design) का मुख्य उद्देश्य क्या है?
(A) आँकड़े एकत्र करना
(B) शोध संचालन के लिए एक सुव्यवस्थित ढाँचा प्रदान करना
(C) शोध रिपोर्ट लिखना
(D) प्रयोग करना
✅ सही उत्तर: (B) शोध संचालन के लिए एक सुव्यवस्थित ढाँचा प्रदान करना
Q-11. मात्रात्मक एवं गुणात्मक शोध अभिकल्पों में मुख्य अंतर क्या है?
(A) एक महँगा होता है, दूसरा सस्ता
(B) मात्रात्मक में संख्याओं का प्रयोग होता है, गुणात्मक में शब्दों एवं अर्थों का
(C) मात्रात्मक रसायन विज्ञान के लिए और गुणात्मक भौतिकी के लिए होता है
(D) इनमें कोई अंतर नहीं है
✅ सही उत्तर: (B) मात्रात्मक में संख्याओं का प्रयोग होता है, गुणात्मक में शब्दों एवं अर्थों का
Q-11. What is the main difference between quantitative and qualitative research?
मात्रात्मक एवं गुणात्मक अनुसंधान में मुख्य अंतर क्या है?
(A) One is scientific, the other is not
(B) Quantitative uses numbers, qualitative uses words
(मात्रात्मक में संख्याएँ, गुणात्मक में शब्दों का प्रयोग)
(C) Quantitative for science, qualitative for social science
(D) There is no difference
✅ Correct Answer / सही उत्तर: (B)
Q-12. Which sampling design gives every member equal chance of selection?
कौन-सी प्रतिचयन विधि प्रत्येक सदस्य को समान अवसर देती है?
(A) Probability sampling (संभाव्यता प्रतिचयन)
(B) Non-probability sampling (असंभाव्यता प्रतिचयन)
(C) Snowball sampling (स्नोबॉल प्रतिचयन)
(D) Convenience sampling (सुविधा प्रतिचयन)
✅ Correct Answer / सही उत्तर: (A)
Q-13. In which sampling method random selection is not compulsory?
किस प्रतिचयन विधि में यादृच्छिक चयन आवश्यक नहीं होता?
(A) Systematic sampling (व्यवस्थित)
(B) Stratified sampling (स्तरीकृत)
(C) Cluster sampling (समूह)
(D) Quota sampling (कोटा)
✅ Correct Answer / सही उत्तर: (D)
Q-14. Example of non-probability sampling is:
असंभाव्यता प्रतिचयन का उदाहरण है:
(A) Quota sampling (कोटा)
(B) Simple random sampling
(C) Stratified sampling
(D) Systematic sampling
✅ Correct Answer / सही उत्तर: (A)
Q-15. Effect of increasing sample size on sampling error:
नमूना आकार बढ़ाने से प्रतिचयन त्रुटि पर क्या प्रभाव पड़ता है?
(A) It reduces sampling error (त्रुटि घटती है)
(B) It increases sampling error
(C) No effect
(D) Unrelated
✅ Correct Answer / सही उत्तर: (A)
Q-16. In measurement and scaling techniques, data could be:
मापन एवं स्केलिंग तकनीकों में डेटा कैसा हो सकता है?
(A) Qualitative (गुणात्मक)
(B) Quantitative (मात्रात्मक)
(C) Both qualitative and quantitative
(D) None
✅ Correct Answer / सही उत्तर: (C)
Q-17. Arrange scales from simplest to most evolved:
मापन पैमानों को सरल से जटिल क्रम में व्यवस्थित करें:
(A) Ordinal (क्रमिक)
(B) Nominal (नाममात्र)
(C) Ratio (अनुपात)
(D) Interval (अंतराल)
Options:
(A) A, B, C, D
(B) B, A, D, C
(C) C, D, B, A
(D) B, C, A, D
✅ Correct Answer / सही उत्तर: (B)
Nominal → Ordinal → Interval → Ratio
Q-18. Example of nominal scale:
नाममात्र पैमाने का उदाहरण है:
(A) Temperature in Celsius
(B) Students’ GPA
(C) Colours of rainbow (इंद्रधनुष के रंग)
(D) Height in centimeters
✅ Correct Answer / सही उत्तर: (C)
Q-19. Coding in data preparation means:
डेटा तैयारी में कोडिंग का अर्थ है:
(A) Calculating percentages
(B) Assigning symbols to responses
(प्रतिक्रियाओं को प्रतीक देना)
(C) Creating hypothesis
(D) Formulating questions
✅ Correct Answer / सही उत्तर: (B)
Q-20. Tabulation is used to:
सारणीकरण का उपयोग किया जाता है:
(A) Collect data
(B) Interpret results
(C) Summarize data (डेटा का सार बनाना)
(D) Define variables
✅ Correct Answer / सही उत्तर: (C)
Q-21. Classification helps in:
वर्गीकरण से सहायता मिलती है:
(A) Collecting more data
(B) Making data complex
(C) Arranging data into categories
(D) Editing codes
✅ Correct Answer / सही उत्तर: (C)
Q-22. Outliers affect most:
आउटलायर किसे सबसे अधिक प्रभावित करते हैं?
(A) Median (मध्यिका)
(B) Mode (बहुलक)
(C) Mean (माध्य)
(D) Count
✅ Correct Answer / सही उत्तर: (C)
Q-23. NOT a part of data preparation:
डेटा तैयारी का भाग नहीं है:
(A) Data cleaning
(B) Data transformation
(C) Data visualization
(D) Feature engineering
✅ Correct Answer / सही उत्तर: (D)
Q-24. Normal distribution rule:
सामान्य वितरण नियम के अनुसार:
(A) 1/3 जनसंख्या ±1σ में
(B) लगभग 68% ±1σ, 95% ±2σ, 99% ±3σ में
✅ Correct Answer / सही उत्तर: (B)
Q-24. शुद्ध सामान्य वितरण के लिए दिया गया है कि M = माध्य तथा σ = मानक विचलन। सही कथन कौन-सा है?
(A) लगभग 1/3 जनसंख्या (M−1σ) से (M+1σ), 2/3 जनसंख्या (M−2σ) से (M+2σ) तथा लगभग पूरी जनसंख्या (M−3σ) से (M+3σ) में होती है।
(B) लगभग आधी जनसंख्या (M−1σ) से (M+1σ), 2/3 जनसंख्या (M−2σ) से (M+2σ) तथा लगभग 99% जनसंख्या (M−3σ) से (M+3σ) में होती है।
(C) लगभग 2/3 जनसंख्या (M−1σ) से (M+1σ), 95% जनसंख्या (M−2σ) से (M+2σ) तथा 99.9% जनसंख्या (M−3σ) से (M+3σ) में होती है।
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं।
✅ सही उत्तर: (C)
Q-25. शुद्ध सामान्य वितरण में केन्द्रीय प्रवृत्ति के तीनों मापों का सामान्य संबंध क्या है?
(A) माध्य > माध्यिका > बहुलक
(B) बहुलक > माध्य > माध्यिका
(C) माध्य > बहुलक > माध्यिका
(D) माध्य = माध्यिका = बहुलक
✅ सही उत्तर: (D)
Q-26. कर्टोसिस (Kurtosis) क्या दर्शाता है?
(A) डेटा की केन्द्रीय प्रवृत्ति
(B) डेटा का फैलाव
(C) वितरण की नुकीली या चपटी प्रकृति
(D) परास
✅ सही उत्तर: (C)
Q-27. पाई चार्ट का उपयोग किस प्रकार के डेटा को दर्शाने के लिए किया जाता है?
(A) सापेक्ष आवृत्ति
(B) मानक विचलन
(C) माध्य
(D) माध्यिका
✅ सही उत्तर: (A)
Q-28. अनुसंधान में प्रतिचयन (Sampling) का मुख्य कारण क्या है?
(A) यह पूर्वाग्रह बढ़ाता है
(B) यह पूरी जनसंख्या का अध्ययन संभव बनाता है
(C) यह डेटा संग्रह को सरल व सामान्यीकरण योग्य बनाता है
(D) यह सांख्यिकीय विश्लेषण से बचाता है
✅ सही उत्तर: (C)
Q-29. गैर-संभाव्यता प्रतिचयन की विशेषता क्या है?
(A) सभी इकाइयों को समान अवसर मिलता है
(B) जनसंख्या पर सामान्यीकरण संभव होता है
(C) इसमें अक्सर पूर्वाग्रह उत्पन्न होता है
(D) यादृच्छिक संख्या जनरेटर की आवश्यकता होती है
✅ सही उत्तर: (C)
Q-30. स्नोबॉल प्रतिचयन का सर्वश्रेष्ठ उपयोग किसके लिए होता है?
(A) अत्यधिक दृश्य जनसंख्या
(B) समरूप समूह
(C) दुर्लभ या छिपी हुई जनसंख्या
(D) सामान्य सर्वेक्षण
✅ सही उत्तर: (C)
Q-31. दो स्वतंत्र समूहों के माध्यों की तुलना के लिए कौन-सा परीक्षण उपयुक्त है?
(A) Z-परीक्षण
(B) t-परीक्षण
(C) काई-वर्ग परीक्षण
(D) ANOVA
✅ सही उत्तर: (B)
Q-32. एक-पक्षीय परीक्षण (One-Tailed Test) किसकी जाँच करता है?
(A) शून्य परिकल्पना से किसी भी विचलन की
(B) केवल एक दिशा में विचलन की
(C) दोनों दिशाओं में विचलन की
(D) समान विचलन की
✅ सही उत्तर: (B)
Q-33. परिकल्पना परीक्षण में क्रिटिकल क्षेत्र क्या होता है?
(A) जहाँ शून्य परिकल्पना स्वीकार होती है
(B) जहाँ शून्य परिकल्पना अस्वीकार होती है
(C) जो सदैव शून्य होता है
(D) जो सदैव एक होता है
✅ सही उत्तर: (B)
Q-34. निम्न में से कौन-सा गैर-पैरामीट्रिक परीक्षण है?
(A) Z-परीक्षण
(B) t-परीक्षण
(C) ANOVA
(D) काई-वर्ग परीक्षण
✅ सही उत्तर: (D)
Q-35. काई-वर्ग (χ²) परीक्षण का उपयोग किसके लिए किया जाता है?
(A) वितरण सामान्य है या नहीं
(B) सीधी रेखा का अनुसरण करता है या नहीं
(C) किसी पैटर्न का अनुसरण करता है या नहीं
(D) उपर्युक्त सभी
✅ सही उत्तर: (D)
Q-36. काई-वर्ग परीक्षण का उपयोग किस प्रकार के डेटा के लिए होता है?
(A) सतत डेटा
(B) श्रेणीबद्ध डेटा
(C) दोनों के लिए
(D) किसी के लिए नहीं
✅ सही उत्तर: (B)
Q-37. ANOVA का उपयोग किसकी तुलना के लिए किया जाता है?
(A) दो माध्य
(B) तीन या अधिक माध्य
(C) केवल प्रसरण
(D) माध्यिका
✅ सही उत्तर: (B)
Q-38. F-अनुपात किसका अनुपात होता है?
(A) दो माध्य
(B) दो मानक विचलन
(C) समूहों के बीच एवं भीतर के प्रसरण का
(D) समूह आकार
✅ सही उत्तर: (C)
Q-39. समूह के भीतर प्रसरण (Within Group Variance) क्या मापता है?
(A) समूहों के बीच अंतर
(B) त्रुटि या शोर
(C) औसत अंतर
(D) समूह समानता
✅ सही उत्तर: (B)
Q-40. काई-वर्ग परीक्षण मुख्यतः किसके लिए प्रयोग किया जाता है?
(A) माध्यों में अंतर
(B) माध्यिकाओं में अंतर
(C) श्रेणीबद्ध चरों के बीच संबंध
(D) क्रमबद्ध चरों के बीच संबंध
✅ सही उत्तर: (C)
Q-41. Wilcoxon Signed-Rank Test का उपयोग किसके लिए होता है?
(A) दो स्वतंत्र समूहों के माध्य
(B) दो संबंधित समूहों की माध्यिका
(C) दो स्वतंत्र समूहों की माध्यिका
(D) दो संबंधित समूहों के माध्य
✅ सही उत्तर: (B)
Q-42. गैर-पैरामीट्रिक परीक्षणों का मुख्य लाभ क्या है?
(A) ये अधिक शक्तिशाली होते हैं
(B) गणना में सरल होते हैं
(C) विभिन्न प्रकार के डेटा व वितरण पर लागू होते हैं
(D) सदैव अधिक सटीक होते हैं
✅ सही उत्तर: (C)
Q-43. सशक्त धनात्मक सहसंबंध (Strong Positive Correlation) का क्या अर्थ है?
(A) यदि X बढ़ता है तो Y घटता है
(B) X और Y दोनों साथ-साथ बढ़ते हैं
(C) X और Y असंबंधित हैं
(D) X स्थिर रहता है, Y बदलता है
✅ सही उत्तर: (B) X और Y दोनों साथ-साथ बढ़ते हैं
Q-44. सहसंबंध गुणांक (Correlation Coefficient) का मान सदैव किस सीमा में होता है?
(A) −1 से +1
(B) 0 से अनंत
(C) 1 से 100
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
✅ सही उत्तर: (A) −1 से +1
Q-45. सहकर्मी-समीक्षित (Peer-Reviewed) जर्नल लेख की मुख्य विशेषता क्या है?
(A) यह निःशुल्क ऑनलाइन उपलब्ध होता है
(B) यह सरल भाषा में लिखा होता है
(C) प्रकाशन से पूर्व क्षेत्र के विशेषज्ञों द्वारा इसका मूल्यांकन किया जाता है
(D) इसमें संबंधित उत्पादों के विज्ञापन होते हैं
✅ सही उत्तर: (C) प्रकाशन से पूर्व क्षेत्र के विशेषज्ञों द्वारा इसका मूल्यांकन किया जाता है
Q-46. शोध पत्र में साहित्य समीक्षा (Literature Review) की क्या भूमिका होती है?
(A) परिणाम प्रस्तुत करना
(B) विषय का संक्षिप्त परिचय देना
(C) अध्ययन को पूर्ववर्ती शोध के संदर्भ में स्थापित करना
(D) सर्वे प्रश्नों की सूची देना
✅ सही उत्तर: (C) अध्ययन को पूर्ववर्ती शोध के संदर्भ में स्थापित करना
Q-47. शोध पत्र के किस भाग में सामान्यतः ग्राफ, तालिकाएँ एवं सांख्यिकीय विश्लेषण होते हैं?
(A) सारांश
(B) परिणाम
(C) चर्चा
(D) परिचय
✅ सही उत्तर: (B) परिणाम
Q-48. शोध प्रस्ताव (Synopsis) का कौन-सा भाग पूर्ववर्ती शोध की समीक्षा करता है?
(A) परिचय
(B) उद्देश्य
(C) साहित्य समीक्षा
(D) निष्कर्ष
✅ सही उत्तर: (C) साहित्य समीक्षा
Q-49. सारांश (Abstract) और शोध प्रस्ताव (Synopsis) में क्या अंतर है?
(A) दोनों समान होते हैं
(B) सारांश शोध का संक्षेप होता है, जबकि शोध प्रस्ताव शोध की योजना होता है
(C) शोध प्रस्ताव छोटा होता है, सारांश बड़ा
✅ सही उत्तर: (B) सारांश शोध का संक्षेप होता है, जबकि शोध प्रस्ताव शोध की योजना होता है
Q-50. सिनॉप्सिस (Synopsis) का शीर्षक कैसा होना चाहिए?
(A) बहुत लंबा और जटिल
(B) छोटा, स्पष्ट और विषय-विशिष्ट
(C) केवल अंग्रेज़ी में
(D) संदर्भ सूची जैसा
✅ सही उत्तर: (B) छोटा, स्पष्ट और विषय-विशिष्ट
Q-51. वैज्ञानिक अनुसंधान की विशेषता कौन-सी है?
(A) व्यक्तिपरकता
(B) पक्षपात
(C) पद्धतिगत दृष्टिकोण
(D) कल्पना
✅ सही उत्तर: (C) पद्धतिगत दृष्टिकोण
Q-52. किसी समय अनुसंधान दर्शन (Research Philosophy) का उद्देश्य क्या होता है?
(A) डेटा एकत्र करना
(B) ज्ञान का विस्तार
(C) नया ज्ञान सृजित करना
(D) उपर्युक्त में से कोई भी
✅ सही उत्तर: (D) उपर्युक्त में से कोई भी
Q-53. निम्न में से कौन-सा कार्य नैतिक अनुसंधान नहीं है?
(A) ईमानदारी से डेटा देना
(B) अनुमति लेकर जानकारी प्राप्त करना
(C) झूठा डेटा बनाना
(D) विषय की सहमति प्राप्त करना
✅ सही उत्तर: (C) झूठा डेटा बनाना
Q-54. अनुसंधान में ‘Non-Influence’ का क्या अर्थ है?
(A) निष्पक्षता
(B) व्यक्तिपरकता
(C) तात्कालिकता
(D) स्वार्थ
✅ सही उत्तर: (A) निष्पक्षता
Q-55. अनुसंधान में Fabrication का क्या अर्थ है?
(A) मौजूदा डेटा में बदलाव करना
(B) डेटा या परिणाम गढ़ना
(C) किसी और के कार्य की नकल करना
(D) किसी प्रयोग को दोहराना
✅ सही उत्तर: (B) डेटा या परिणाम गढ़ना
Q-56. Falsification का तात्पर्य है:
(A) डेटा को पूरी तरह हटाना
(B) डेटा को छिपाना या बदलना
(C) प्रयोग को दोहराना
(D) सही डेटा प्रस्तुत करना
✅ सही उत्तर: (B) डेटा को छिपाना या बदलना
Q-57. साहित्यिक चोरी (Plagiarism) की सर्वोत्तम परिभाषा क्या है?
(A) अपने कार्य को दोहराना
(B) बिना उचित संदर्भ के किसी और के कार्य का उपयोग
(C) पुराने स्रोतों का हवाला देना
(D) एक ही पांडुलिपि कई पत्रिकाओं में भेजना
✅ सही उत्तर: (B) बिना उचित संदर्भ के किसी और के कार्य का उपयोग
Q-58. वैज्ञानिक प्रकाशनों में Ghost Writing का अर्थ क्या है?
(A) गुमनाम लेखन
(B) बिना सहकर्मी समीक्षा के प्रकाशन
(C) किसी अन्य व्यक्ति द्वारा लेख लिखवाना और श्रेय न देना
(D) AI टूल्स का प्रयोग
✅ सही उत्तर: (C) लेखक को श्रेय न देना
Q-59. COPE का पूर्ण रूप क्या है?
(A) Committee of Publishing Editors
(B) Committee on Publication Ethics
(C) Council of Publishing Ethics
(D) Coalition on Peer Evaluation
✅ सही उत्तर: (B) Committee on Publication Ethics
Q-60. WAME का पूर्ण रूप क्या है?
(A) World Alliance of Medical Editors
(B) Worldwide Association for Medical Ethics
(C) World Association of Medical Editors
(D) Writers Association for Medical Editors
✅ सही उत्तर: (C) World Association of Medical Editors
Q-61. शोध नैतिकता में ‘हितों का टकराव’ (Conflict of Interest) का अर्थ है:
(A) सह-लेखकों से विवाद
(B) वित्तीय या व्यक्तिगत पक्षपात जो शोध को प्रभावित करे
(C) विरोधाभासी डेटा का प्रकाशन
(D) अनेक कार्यविधियों का उपयोग
✅ सही उत्तर: (B) वित्तीय/व्यक्तिगत पक्षपात
Q-62. भारत में नैतिक उल्लंघन से बचने हेतु क्लिनिकल ट्रायल की स्वीकृति किससे आवश्यक है?
(A) केंद्रीय सतर्कता आयोग
(B) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग
(C) भारतीय औषधि महानियंत्रक (DCGI)
(D) NCPCR
✅ सही उत्तर: (C) DCGI
Q-63. Salami Slicing का क्या अर्थ है?
(A) कच्चे डेटा को काटना
(B) एक ही अध्ययन के छोटे-छोटे भाग प्रकाशित करना
(C) भाषा संपादन
(D) नकली चित्रों का उपयोग
✅ सही उत्तर: (B) एक ही अध्ययन के भाग अलग-अलग प्रकाशित करना
Q-64. Redundant Publication का क्या अर्थ है?
(A) पुराने कार्य का प्रकाशन
(B) एक ही डेटा को कई बार प्रकाशित करना
(C) कई पत्रिकाओं में प्रकाशन
(D) पुस्तक अध्याय प्रकाशित करना
✅ सही उत्तर: (B) एक ही डेटा को कई बार प्रकाशित करना
Q-65. प्रकाशन में अपील (Appeal) सामान्यतः कौन करता है?
(A) समीक्षक
(B) प्रकाशक
(C) संपादक
(D) लेखक
✅ सही उत्तर: (D) लेखक
Q-66. लेखकीय विवाद (Authorship Dispute) की शिकायत किसे की जानी चाहिए?
(A) प्रकाशक
(B) विश्वविद्यालय
(C) संपादकीय बोर्ड
(D) शोध पर्यवेक्षक
✅ सही उत्तर: (C) संपादकीय बोर्ड
Q-67. प्रिडेटरी जर्नल में लेख प्रकाशित करने की प्रक्रिया क्या होती है?
(A) अर्थहीन समीक्षा
(B) बिना समीक्षा दोषपूर्ण शोध प्रकाशित करना
(C) गैर-विशेषज्ञों को समीक्षक बनाना
(D) उपर्युक्त सभी
✅ सही उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी
Q-68. प्रिडेटरी जर्नल का मुख्य उद्देश्य क्या होता है?
(A) शोधकर्ताओं का मार्गदर्शन
(B) लाभ कमाना
(C) प्रतिष्ठा बनाना
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
✅ सही उत्तर: (B) लाभ कमाना
Q-69. किसी जर्नल की प्रतिष्ठा मापने के लिए कौन-सा मापदंड उपयोग किया जाता है?
(A) ISBN
(B) Impact Factor
(C) Word Count
(D) Page Number
✅ सही उत्तर: (B) Impact Factor
Q-70. JANE (Journal/Author Name Estimator) का मुख्य कार्य क्या है?
(A) पांडुलिपि के आधार पर जर्नल सुझाना
(B) साहित्यिक चोरी जाँच
(C) सीधे लेख प्रकाशित करना
(D) स्वतः उद्धरण बनाना
✅ सही उत्तर: (A) जर्नल सुझाना
Q-71. शैक्षणिक साहित्यिक चोरी जाँच में सामान्यतः स्वीकार्य समानता प्रतिशत कितना माना जाता है?
(A) 0%
(B) 10–15% से कम
(C) 50%
(D) 100%
✅ सही उत्तर: (B) 10–15% से कम
Q-72. निम्न में से कौन-सी रणनीतियाँ साहित्यिक चोरी से बचने में सहायक हैं?
(A) उचित उद्धरण और संदर्भ
(B) श्रेय सहित पैराफ्रेज़ करना
(C) सबमिशन से पहले प्लेगरिज़्म टूल का उपयोग
(D) उपर्युक्त सभी
✅ सही उत्तर: (D) उपर्युक्त सभी
Q-73. Citation Database क्या है?
(A) पुस्तकों का डेटाबेस
(B) अकादमिक प्रकाशनों के उद्धरणों को सूचीबद्ध करने वाला डेटाबेस
(C) ई-मेल पतों का डेटाबेस
(D) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म
✅ सही उत्तर: (B) उद्धरणों का डेटाबेस
Q-74. Citation Database का मुख्य उद्देश्य क्या है?
(A) ई-बुक्स संग्रहित करना
(B) जर्नल बेचना
(C) शोध प्रभाव और संदर्भों को ट्रैक करना
(D) शोधकर्ताओं का प्रचार करना
✅ सही उत्तर: (C) शोध प्रभाव ट्रैक करना
Q-75. यदि किसी शोधकर्ता का H-Index 10 है, तो इसका अर्थ क्या है?
(A) उसने 10 शोधपत्र प्रकाशित किए हैं
(B) उसके 10 शोधपत्रों में प्रत्येक को कम से कम 10 उद्धरण मिले हैं
(C) उसके 10 शोधपत्र शीर्ष जर्नलों में हैं
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
✅ सही उत्तर: (B) प्रत्येक को कम से कम 10 उद्धरण








